नदी में डूबे सत्यम यादव की तलाश में मेजा के बिजौरा गंगा घाट पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम। संवाद
मैजिक चालक सत्यम यादव की तलाश में रविवार को एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। देर शाम तक चली खोजबीन में टीम को भी निराशा हाथ लगी। घाट पर मौजूद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।
बिजौरा गांव के गिरजा शंकर यादव का बड़ा बेटा सत्यम यादव (20) सोढि़या गंगा घाट पर बड़ी बहन को वीडियो कॉल कर नदी में कूद गया था। शनिवार को उसका पता नहीं चला था। रविवार को एसडीआरएफ की टीम फिर नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मां मीरा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। सिरसा चौकी इंचार्ज अनिल पांडेय ने बताया कि सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरकर युवक की तलाश करेगी।