फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए एसडीओ को भेजा जेल, मीटर सही करने के लिए मांगी थी रिश्वत

Thu, 12 Feb 2026 04:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संजीव कुमार श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
संजीव कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ बिजली विभाग खुसरोबाग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संजीव कुमार श्रीवास्तव को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन पर बिजली मीटर सही कोराने, एफआईआर और जुर्माना लगाने से बचाने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप था। खुल्दाबाद निवासी जितेंद्र कुमार की शिकायत पर टीम ने आरोपी को बुधवार को खुसरोबाग बिजली उपकेंद्र कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरी तरफ एंटी करप्शन की टीम विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बता दें कि खुसरोबाग बिजली उपकेंद्र कार्यालय से बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संजीव कुमार श्रीवास्तव को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। इन पर बिजली मीटर सही कराने, एफआईआर और जुर्माना लगाने से बचाने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है। एंटी करप्शन में दी गई शिकायत के मुताबिक, खुल्दाबाद निवासी जितेंद्र कुमार ने खुसरोबाग विद्युत कार्यालय में नौ फरवरी को घर में बिजली कनेक्शन ठीक कराने की शिकायत की। आरोप लगाया कि एसडीओ संजीव श्रीवास्तव ने मीटर को सही कराने, एफआईआर दर्ज कराने और बड़े जुर्माने से बचाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।

विज्ञापन

शिकायत पर एंटी करप्शन टीम की इंस्पेक्टर अंजली यादव के नेतृत्व में 13 सदस्य टीम बनाई गई। बुधवार दोपहर टीम खुसरोबाग पहुंची। जैसे ही पीड़ित जितेंद्र कुमार ने एसडीओ को रुपये थमाए तो टीम ने उसे दबोच लिया। घटना के बाद मूलरूप से गाजीपुर के पीर नगर निवासी एसडीओ संजीव के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने थाना खुल्दाबाद में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, एंटी करप्शन के अफसरों के मुताबिक, मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी हो सकती है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें कॉल

एंटी करप्शन के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ तुरंत 9454402490 नंबर पर प्रयागराज व लखनऊ कंट्रोल रूम नंबर 9454402484 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें