फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसडीएम की कार ने मारी टक्कर, मासूम गंभीर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में धोबीघाट चौराहे के पास एसडीएम योगेंद्र सिंह की कार की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब वह माता-पिता के साथ बाइक से जा रहा था। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर बनी हुई थी। पिता ने लापरवाही के साथ ही संवेदनहीनता का भी आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

बृजेश कुमार मूल रूप से भद्दूरपुर तीन शाह आलमाबाद मंझनपुर का रहने वाला है। वह राजापुर में पत्नी सपना व तीन बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहता है और मिस्त्री का काम करता है। उसकी तीन संतानों में दो बेटियों के अलावा इकलौता बेटा सुहांश (4) है। बृजेश ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे के करीब वह पत्नी व मासूम बेटे को बाइक से लेकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती भांजे को देखने जा रहा था। आरोप है कि धोबी घाट चौराहे के पास विवेकानंद चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह पत्नी-बेटे समेत सड़क पर जा गिरा। उसे व उसकी पत्नी को मामूली चोटें आईं जबकि बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक राहगीर की कार से उन्हें एसआरएन पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बेटे की हालत गंभीर बताई।

अफसर पर संवेदनहीनता का आरोप
पिता का आरोप है कि कार एसडीएम योगेंद्र सिंह की थी जो खुद हादसे के वक्त एक एसीएम के साथ गाड़ी में मौजूद थे। आरोप यह भी है कि हादसे के बाद अस्पताल पहुंचाने की बजाय एसडीएम गाड़ी लेकर चले गए। बाद में पुलिस के पहुंचने पर एसआरएन अस्पताल आए लेकिन कोई मदद नहीं की और कुछ देर बाद चले गए। बताया कि बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है और वह कुछ बोल नहीं पा रहा है। मामले में प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें