एसडीएम कोरांव संदीप कुमार वर्मा रविवार को दोबारा कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें रविवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व में भी एसडीएम चार सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तहसीलदार अनीता शेखर ने बताया कि पूरे तहसील परिसर को सील कर सैनिटाइज कराया गया है। दो दिन तहसील में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा।