आलोक ने हर माह लाखों रुपये वसूली का लगाया है आरोप
पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक ने शासन को शिकायती पत्र भेजकर ज्योति पर हर माह पांच से छह लाख रुपये वसूली का आरोप लगाया है। आलोक ने अपनी शिकायत के समर्थन में डायरी के पन्नों की छाया प्रति भी लगाई है, जिसमें लेन-देन का पूरा हिसाब लिखा जाता था। शिकायत मिलने के बाद शासन ने कमिश्रर विजय विश्वास पंत को जांच सौंपी थी। कमिश्नर ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है जिसमें अपर आयुक्त प्रशासन अमृतलाल और दो अन्य सदस्य शामिल हैं।
ज्योति का आलोक के साथ होगा आमना-सामना
पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर प्रतापगढ़ में तैनात आलोक की पत्नी ज्योति मौर्या से पहले अलग-अलग फिर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। डायरी में की गई लिखा पढ़ी और हिसाब किताब के बारे में दोनों से पूछताछ की जाएगी। डायरी में लिखावट किसकी है, इसकी भी जांच कराई जा सकती है।
करोड़ों की प्रॉपर्टी बनाई
आलोग का आरोप है कि ज्योति ने अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति से कई प्लाट, फ्लैट के साथ ही अनेक संपत्तियां बनाई हैं। जिसकी जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कई जगह निवेश भी किया है।