फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Tue, 21 Jul 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेते एसडीएम हीराला
विज्ञापन
क्षेत्र के नवागत उपजिलाधिकारी हीरालाल सैनी ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में दवा वितरण, साफ-सफाई, पेयजल, वार्डों की व्यवस्था, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम ने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सकों की तैनाती और संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें