यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षार्थियों की ओर से ऑफलाइन आवेदन एवं बोर्ड कार्यालय में सीधे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यूपी बोर्ड प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी के मुताबिक अपूर्ण एवं निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थित में आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन के साथ अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये स्क्रूटनी शुल्क एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 500 रुपये अलग से शुल्क जमा करना होगा।
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन के बारे में आवश्यक निर्देश उपलब्ध हैं। परीक्षा स्क्रूटनी शुल्क किसी भी राजकोष में ‘0202- शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति, 01 सामान्य शिक्षा, 102- माध्यमिक शिक्षा, 02 -बोर्ड की परीक्षाओं का शुल्क’ के खाते में जमा करना होगा।