मऊआइमा थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात ट्रक को ओवर टेक करते समय स्कार्पियो की टक्कर हो गई। स्कार्पियो में बैठे लोग बाल-बाल बच गए, केवल मामूली चोटें आई हैं। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर चौराहा फोरलेन पर सोमवार को देर रात में प्रयागराज की ओर से प्रतापगढ़ की ओर जा रही स्काॅर्पियो की ओवर टेक करते समय बालू लदे ट्रक में टक्कर हो गई। जिसमें स्काॅर्पियो सवरा मोनू, शेरू को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क से वाहनों को हटवाया।