चक्कर आने के कारण एक बुजुर्ग की कुएं में गिरने से माैत गई। गड़ेवरा गांव निवासी जगमोहन (60) पुत्र दीनानाथ अपने घर के समीप मौजूद कुएं से पानी निकाल रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक उन्हें तेज चक्कर आया, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाए और कुएं में जा गिरे।
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। जगमोहन के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पिता की अचानक मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।