फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, दूसरा घायल

Mon, 20 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बारा के नीबी गांव में मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीबी गांव के पास शनिवार देर रात कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नीबी लोहगरा निवासी हीरा लाल (28) पुत्र कमलेश कुमार अपने साथी सुनील कुमार के साथ प्रयागराज से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। नीबी गांव के पास पीछे से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान हीरा लाल की मौत हो गई। सुनील कुमार का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। तीनों बहनों का विवाह हो चुका है। इंस्पेक्टर बारा संजय कुमार राय ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बारा के नीबी गांव में मृतक के घर पर रोते बिलखते परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें