फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पशुशाला में घुसी स्कूल वैन, बच्चों सहित चालक घायल

Sun, 15 Nov 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के सराय हरीराम गांव के सामने अनियंत्रित स्कूल वैन सवार घायल छात्रा आराध्या।
विज्ञापन
बच्चों को लेकर स्कूल जा रही तेज रफ्तार वैन शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने करीब चार फीट गहरे गड्ढे को पार करते हुए ग्रामीण रविशंकर की पशुशाला में जा घुसी।
विज्ञापन

वरुणा बाजार से उग्रसेनपुर जाने वाले मार्ग पर सराय हरिराम गांव के सामने हुए हादसे में तीन छात्र-छात्राएं और वैन चालक घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है।
पड़ोसी जनपद जौनपुर के विज्ञान संजीवनी पब्लिक स्कूल कोदहूं थाना मुंगराबादशाहपुर की वैन शनिवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। फूलपुर कोतवाली के सराय हरिराम गांव के सामने तेज रफ्तार वैन अचानक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वैन सड़क किनारे बने करीब चार फीट गहरे गड्ढे को पार करते हुए रविशंकर के दरवाजे पर बनी पशुशाला में जा टकराई।
हादसे में उग्रसेनपुर निवासी वैन चालक कमलेश बनवासी (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कक्षा 11 की छात्रा आराध्या (14) पुत्री धर्मेंद्र कुमार के कंधे में फ्रैक्चर हो गया। उग्रसेनपुर निवासी कक्षा 11 की छात्रा आर्या शुक्ला (16) पुत्री नीरज शुक्ला और घोड़दौली निवासी कक्षा 10 का छात्र पंकज (15) भी घायल हो गए।
दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने डायल 112 पुलिस के साथ विद्यालय प्रबंधन को भी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से पहुंचे लोगों और परिजनों ने सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सप्ताह भर से दूसरे चालक के भरोसे थी वैन
विद्यालय की अध्यक्ष श्वेता पांडेय ने बताया कि उग्रसेनपुर क्षेत्र में पहले मंजीत सिंह स्कूल वैन चलाते थे। वैन भी उन्हीं की थी। करीब एक सप्ताह से वाहन में खराबी आने के कारण वह नहीं आ रहे थे। ऐसे में दूसरे चालक के माध्यम से वैन का संचालन कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि विद्यालय के अन्य चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के बाद ही उन्हें काम पर रखा जाता है, लेकिन नए चालक को अभी एक सप्ताह ही हुआ था, इसलिए उसका पुलिस सत्यापन नहीं कराया जा सका था।
कोट
फूलपुर में स्कूली वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने और छात्र-छात्राओं के घायल होने के मामले में पुलिस से जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।- हीरालाल सैनी, एसडीएम फूलपुर।

दो मिनट पहले कमरे में गए, वरना चपेट में आ जाते रविशंकर
स्कूल वैन का अनियंत्रित होकर पशुशाला में घुसना पशुपालक रविशंकर के लिए भी बड़ा हादसा बन सकता था। बताया गया कि रविशंकर हादसे से कुछ देर पहले तक सड़क किनारे कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे। संयोग रहा कि वैन के वहां पहुंचने से करीब दो मिनट पहले ही वह किसी काम से कमरे के अंदर चले गए थे।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा में अभिभावक और स्कूल दोनों निभाएं जिम्मेदारी

अभिभावक इन बातों का रखें ध्यान
-बच्चों को स्कूल भेजने से पहले वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और अन्य जरूरी कागजात जांचें।
-चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करें।
-चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या नशे में वाहन चलाने की आशंका होने पर तत्काल स्कूल प्रबंधन को सूचना दें।
-वाहन में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बच्चों को बैठाएं।
-स्कूल संचालकों की भी है जवाबदेही
-प्रत्येक चालक का पुलिस सत्यापन और अनुभव की जांच अनिवार्य रूप से कराएं।
-चालक बदलने पर भी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी किए बिना वाहन संचालन न कराएं।
-स्कूली वाहनों का फिटनेस, बीमा और परमिट नियमित रूप से जांचें।

फूलपुर के सराय हरीराम गांव के सामने अनियंत्रित स्कूल वैन सवार घायल छात्रा आराध्या।

फूलपुर के सराय हरीराम गांव के सामने अनियंत्रित स्कूल वैन सवार घायल छात्रा आराध्या।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें