दूसरी ओर नाम न छापने की शर्त पर कई अभिभावकों ने स्कूल की ओर से भेजे गए संदेश पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि चिकित्सक की ओर से भी कई बार मांसाहारी भोजन की सलाह दी जाती है। ऐसे में इस तरह की पाबंदी लगाना उचित नहीं है।
मांसाहारी खाना लाने से अन्य बच्चों को एलर्जी होती है। इसको ध्यान में रखकर बच्चों के टिफिन में शाकाहारी भोजन भेजने के लिए अभिभावकों से अपील की गई है। -फादर वाल्टर डीसिल्वा, प्रधानाचार्य सेंट जोसेफ स्कूल