कई दिनों से जारी शीत लहर और ठंड से बच्चों को बचाने के लिए जिले के सभी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। डीएम भवनाथ सिंह ने शनिवार को निर्देशित किया कि 22 दिसंबर के अवकाश के बाद मंगलवार से सभी विद्यालयों को सुबह नौ बजे से खोला जाए। डीएम ने सभी स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को सोमवार तक स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदारों, डीआईओएस, बीएसए, थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे इस दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कराएं कि उनके क्षेत्रों में विद्यालय बंद हैं या नहीं। यदि स्कूल खले हों तो प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।