School bus overturned, nine children injured, villagers pulled out all by breaking glass
- फोटो : PRATAPGARH
ड्राइवर की लापरवाही के चलते स्कूल बस पलट गई। इससे उसमें सवार नौ बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर भाग निकला। चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने बच्चों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस प्रयागराज के लालगोपालगंज स्थित एक विद्यालय में जा रही थी।
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर स्थित प्रयाग पब्लिक स्कूल प्रशासन के अवकाश घोषित करने के बाद भी गुरुवार को खुला हुआ था। सुबह बच्चों को लेने के विद्यालय की बस बाघराय क्षेत्र के कई गांवों में आई। इसके बाद बच्चों को लेकर बस लौट रही थी। क्षेत्र के जमलामऊ में कीचड़ होने और ड्राइवर की लापरवाही से बस पलट गई। इससे बच्चों में चीखपुकार मच गई।
ड्राइवर बस छोड़ कर भाग निकला। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बस का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में घायल आर्या मिश्रा पुत्री अजयकांत मिश्रा गौरा, रिचा मिश्रा पुत्री आलोक मिश्रा गौरा, प्रज्ञा मिश्रा पुत्री रामाकांत मिश्रा रामपुर कोटवा, अंकिता यादव पुत्री पवन कुमार यादव महंदापुर, अंश पांडेय पुत्र दीपक पांडेय शुकुलपुर, क्षितिज सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह कालू सिंह का पुरवा, विशप द्विवेद्वी पुत्र प्रदीप द्विवेद्वी विसनाही, अंश त्रिपाठी पुत्र दुर्गेश त्रिपाठी रामपुर कोटवा को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर के इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।