फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्रवृत्ति के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रयागराज। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। कोविड-19 के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। छात्रवृत्ति की इन योजनाओं के अंतर्गत अब छात्र-छात्राओं का डाटा बेस 30 सितंबर तक भेजा जा सकता है। अभी 31 अगस्त आखिरी तारीख थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं के मास्टर मास्टर डाटा में रिसेट का ऑप्शन उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


इसी के साथ आवेदन तथा सत्यापन की तारीख भी परिवर्तन किया गया है। प्रवीण सिंह ंने बताया कि यह आप्शन 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। एक अक्तूबर के बाद संस्थान के मास्टर डाटा में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। यानी, संस्थान 30 सितंबर तथा मास्टर डाटा अनिवार्य रूप से पूर्ण कर दें। अन्यथा, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ेगा।

प्रशिक्षण के लिए आवेदन 18 तक
प्रयागराज।
सेवायोजना कार्यालय की ओर से अनुसूचित जाति-जनजाति एवं ओबीसी तथा इन्हीं वर्ग दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को तृतीय वर्ग की सेवाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक निदेशक सेवायोजना रत्नाकर अस्थाना ने बताया कि इसके लिीए 18 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 सितंबर से शुरू होगा। सभी दस्तावेजों के साथ फार्म क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में जमा करने हैं।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, बेमियादी अनशन पर बैठे
प्रयागराज।
मेजा के उरुवा ब्लाक में ग्राम सभाओं की योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए समाज सेवी शुकुलपुर के धर्मेंद्र तिवारी ने बुधवार को बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने अनशन पर बैठे धर्मेंद्र ने मनरेगा, शौचालय निर्माण में व्यापक धांधली की शिकायत की। उनका कहना था कि शौचालयों का निर्माण पूरा हुए बगैर भुगतान कर दिए गए। इसके अलावा मनरेगा में भी अपात्रों को शामिल कर लिया गया है। जबकि, पात्रों को भटकना पड़ रहा है। आश्चर्यजनक यह कि पुरुष के जॉब कार्ड पर महिला की फोटो लगी है।

उन्होंने बीडीओ पर बात न सुनने का भी आरोप लगाया। धर्मेंद्र का यह भी कहना था कि उन्होंने अनशन की जानकारी डीएम और एसएसपी को पहले ही दे दी गई थी लेकिन बुधवार को उनकी बात सुनने कोई नहीं पहुंचा। उनका कहना था कि मांग पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें