फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए किया चक्काजाम

Tue, 28 Jul 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बड़ी संख्या में छात्रों की छात्रवृत्ति रुक जाने से नाराज ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की एबीवीपी इकाई के लोगों ने सोमवार को कॉलेज परिसर के बाहर चक्काजाम किया और विकास भवन का घेराव कर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज एबीवीपी इकाई के सदस्य चक्काजाम के बाद जुलूस की शक्ल में विकास भवन पहुंचे और वहां नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने विरोध में प्रदर्शन भी किया और छात्रवृत्ति न मिलने पर प्रदेश सरकार को कोसा।

 छात्रों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर कहा कि छात्रवृत्ति जल्न नहीं मिली तो आंदोलन और तीव्र होगा। सीडीओ ने छात्रों को आश्वस्त किया कि जांच कराकर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। चक्काजाम और विकास भवन के घेराव में छात्रनेता रत्नेश पांडेय, शनि शुक्ला, आदर्श शुक्ला, शैलेश राय, नमन श्रीवास्तव, जितेश श्रीवास्तव, राहुल कुमार, मोहित सरोज, मयूर गुप्ता, धीरज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें