फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ नगर बसाने के लिए भूमि आवंटन तिथियां निर्धारित

Sun, 25 Nov 2018 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019
विज्ञापन
कुंभनगर बसाने के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व की संस्थाओं को भूमि आवंटन की तिथियों का शनिवार की रात निर्धारण कर दिया गया। सभी 13 अखाड़ों को गंगा पार झूंसी में भूमि आवंटित की जा चुकी है। अब दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाक चौक के अलावा प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों को भूमि आवंटित की जानी है। 32 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में सेक्टरवाइज मार्गों, क्षेत्र में में भूमि आवंटन निर्धारित तिथियों पर ही किया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में होने पर कुंभमेलाधिकारी की ओर से इन तिथियों में बदलाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कुंभ मेला प्रशासन की ओर से भूमि आवंटन की तिथियां देर रात जारी की गईं। अन्नक्षेत्र उत्तरी झूंसी/अन्नपूर्णा मार्ग पर पांच दिसंबर, संगम लोवर मार्ग और मुक्ति मार्ग पर छह दिसंबर को भूमि आवंटन होगा। संगम लोवर मार्ग की पूर्वी पटरी और मुक्ति मार्ग की पूर्वी-पश्चिमी पटरी पर खाक चौक के संत बसने की जिद पर अड़े हैं। उप मेलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि सात दिसंबर को शंकराचार्य मार्ग, शास्त्री गाटा, त्रिवेणी मार्ग, मोरी मार्ग, काली मार्ग पर भूमि आवंटन होगा। इसके अलावा कबीरनगर, जीटी मार्ग, गंगोली शिवाला मार्ग पर आठ दिसंबर को भूमि आवंटित की जाएगी। हर्षवर्धन मार्ग पर नौ दिसंबर को और वीआईपी क्षेत्र अरैल के सेक्टर 18, 19, 20 के अलावा नाग वासुकि मंदिर के उत्तर कैलाशपुरी मार्ग पर भूमि आवंटन 10 दिसंबर को होगा। नई संस्थाओं को भूमि आवंटन 11 से 15 दिसंबर के बीच किया जाएगा।

अखिल भारतीय दंडी संन्यासी समिति के पदाधिकारी रविवार को कुंभ मेला में बसने के लिए भूमि पूजन करेंगे। समिति के अध्यक्ष स्वामी विलमदेव आश्रम की मौजूदगी में सविधि मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन होगा। इसके बाद दंडीवाड़ा के सन्यासियों को भूमि आवंटित की जाएगी।   
विज्ञापन


प्रयागवाल सभा के पदाधिकारियों से भूमि आवंटन के मसले पर शनिवार को भी मेला प्रशासन से वार्ता नहीं हो सकी। प्रयागवाल तीर्थपुरोहित इससे नाराज हैं। तीर्थपुरोहित डॉ. प्रकाश चंद्र मिश्र ने बताया कि कुंभ मेला के सबसे बड़े भूमि उपभोक्ता के रूप में तीर्थपुरोहित, कल्पवासी हैं, लेकिन उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। इसके खिलाफ रविवार की शाम तीन बजे कीडगंज स्थित काली मंदिर पर तीर्थपुरोहितों की बैठक होगी। इसके बाद वहां से कुंभ मेला कार्यालय पहुंचकर धरना दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें