schedule changed duty was given to soldiers in three shifts
कोरोना के खतरे को देखते हुए पुलिस रिस्पांस व्हीकल(पीआरवी) पर तैनात जवानों की ड्यूटी शेड्यूल में बदलाव कर दिया गया है। इसके तहत अब अब डायल 112 के चार पहिया वाहनों पर पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी तीन शिफ्ट में लगाई जा रही है।
जिले में डायल 112 के 67 चार पहिया व 35 दोपहिया वाहन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दौड़ रहे हैं। चार पहिया पर एक शिफ्ट में तीन जबकि दोपहिया पर एक शिफ्ट में दो जवानों की तैनाती की जाती है। चार पहिया वाहनों पर तैनात पुलिसक र्मियों को अभी तक 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में काम करना पड़ता था। हालांकि, कोरोना के खतरे को देखते हुए अब इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की अवधि आठ घंटे कर दी गई है। यानी अब चारपहिया वाहनों पर भी आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में पुलिसकर्मी ड्यूटी देंगे। पुलिस अफसरों ने बताया कि कोरोना के खतरे से पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। फिलहाल यह फैसला नहीं हो सका है कि यह व्यवस्था कोरोना संकट के बाद भी लागू रहेगी या नहीं। वैसे सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में एडीजी 112 की ओर से पहले ही सभी जिला पुलिस प्रभारियों को पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन अफसरोें का कहना है कि फोर्स की उपलब्धता को देखते हुए ही यह निर्णय लिया जाएगा।