यह मामला 2017-18 का है। इस मामले में विभाग ने बिजली कर्मी पवन तिवारी को निलंबित भी कर दिया है। मेजा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गबन के आरोप में बिजली कर्मी पवन तिवारी के खिलाफ मेजा थाने में सोमवार रात 10:00 बजे एफ आई आर दर्ज कर ली गई। दर्ज एफआईआर के मुताबिक विद्युत वितरण खंड मेजा में तैनात बिजली कर्मी पवन तिवारी राजस्व बुक के सापेक्ष वसूल की गई धनराशि 25000000 का गबन कर लिया है। पुलिस ने अधिशासी अभियंता आर के तिवारी की तहरीर पर आरोपी पवन तिवारी के खिलाफ आईपीसी की दफा 409 के तहत एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
बता दें यह मामला 2017-18 का है। इस मामले में विभाग ने बिजली कर्मी पवन तिवारी को निलंबित भी कर दिया है। मेजा थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता आर के तिवारी ने बताया की विभाग को राजस्व की छत पहुंचाना एवं विभागीय कार्यों में लापरवाही शिथिलता एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में विभागीय कार्रवाई पवन तिवारी के खिलाफ की जा चुकी है। मामले को लेकर बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।