कुलपति को स्टे, चार आरोपी पकड़ से दूर
मामले में विनोद बी लाल व रिजवान जेल भेजे जा चुके हैं। कुलपति आरबी लाल की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगी है। मामले का एक एक अन्य नामजद आरोपी पादरी जयकरन अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। वहीं, पीड़िता के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने वाले तीन अज्ञात आराेपी भी चिह्नित नहीं किए जा सके हैं।
अल्पसंख्यक आयोग में बुलाया गया
सूत्राें का कहना है कि इस मामले में बुधवार को पीड़िता को उप्र अल्पसंख्यक आयोग में बुलाया गया है। दरअसल, आरोपी विनोद बी लाल की ओर से आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। उधर पुलिस की ओर से पीड़िता को नोटिस देकर इसकी सूचना दी गई है।
भाजपा नेता ने सीएम को भेजी शिकायत
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी मो.असलम ने कुलपति आरबी लाल व विनोद बी लाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम को शिकायत भेजी है। इसमें धर्मांतरण के साथ ही फतेहपुर व घूरपुर में दर्ज मुकदमों का हवाला देकर अपनी जान को खतरा जताया गया है। आरोप यह भी है कि उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने का भी षडयंत्र रचा जा रहा है।