तीसरे सोमवार पर प्रतापगढ़ में बाबा बेलखरनाथ का पूजन करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रतापगढ़ : घुइसरनाथ, बेलखरनाथ, भयहरणनाथ, हौदेश्वरनाथ, बालूकेश्वरनाथ में भक्तों का रेला
सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए भोर से लेकर देर शाम लंबी कतार में लगे भक्तों सहित कांवड़ियों के समूह ने बोल बम की जयकार कर भगवान शिव का पूजन किया। धाम समिति व प्रशासन के साथ ही पुलिस की मौजूदगी में पौराणिक शिवालयों में देर शाम तक जलाभिषेक की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सांगीपुर थाना क्षेत्र के घुइसरनाथ, जेठवारा के भयहरणनाथ, हथिगवां के हौदेश्वरनाथ, कंधई के बेलखरनाथ व लीलापुर थाना क्षेत्र के बालूकेश्वरनाथ धाम में सोमवार की भोर से भक्तों की भीड़ भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए लंबी कतार में लगे रहे। शिवालयों में बोल बम की गूंज के बीच भगवाव शिव का जलाभिषेक किया। अलग- अलग प्रमुख पौराणिक शिवालयों में पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने धाम समिति के पदाधिकारियों ने भक्तों व कांवड़ियों को पूजन करने में सहयोग किया।
शिवालयों में जलाभिषेक की प्रक्रिया के दौरान सामूहिक रूद्राभिषेक व भंडारा का आयोजन भी किया गया है। प्रयागराज, वाराणसी व मानिकपुर गंगा घाट से जल लेकर पौराणिक शिवालयों में कांवड़िया जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा कर शिवालयों में पहुंचे। एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर नगर कोतवाली, रानीगंज, लीलापुर, सांगीपुर, लालगंज, कंधई, हथिगवां, मानिकपुर, नवाबगंज पुलिस ने हाईवे सहित प्रमुख सड़कों से शिवालयों को जा रहे कांवड़ियों की सुरक्षा में गस्त लगाई।
किसी प्रकार से कोई सड़क दुर्घटना या अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस सर्तक रही। शहर के बेल्हादेवी धाम स्थित शिव मंदिर, सिविल लाइंस व रोडवेज बस डिपो के शिव मंदिर पर भक्तों ने जलाभिषेक के बाद भंडारा का प्रसाद भी ग्रहण किया। रोडवेज डिपो व सिविल लाइंस में व्यापारियों की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया।
जलस्तर बढ़ा होने से घाट के पास तैनात रही पुलिस
मानिकपुर, कालाकांकर, घुइसरनाथ व बेलखरनाथ धाम के आसपास नदियों के पानी का जलस्तार अकानक बढ़ा है। सावन के सोमवार को जलाभिषेक से पहले नदी में स्नान करने वाले लोगों को पुलिस ने एक किनारे पर स्नान करने की सलाह दी।
सिराथू के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला।
कौशांबी में भी उमड़ा भक्तों का रेला
सावन माह के तीसरे सोमवार एवं अधिक मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने महेश बाबा शिव मंदिर स्थान पर जलाभिषेक किया। साथ ही शिव भक्तों ने भंडारे का भी आयोजन किया। भंडारे का आयोजन करके श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण कराया। हर तीसरे वर्ष शिवजी का अतिरिक्त माह मलमास के नाम से आता है। उसी मलमास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों ने महेश बाबा स्थान पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करके भगवान शिव की पूजा की। इसके अलावा जिले के अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।