फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023 : प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर भोले के भक्तों का उमड़ा रेला, बोल बम की गूंज

Sat, 15 Jul 2023 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Kanwar Yatra 2023 : हर तरफ बोल बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। दशाश्वमेध घाट के अलावा संगम पर भी भीड़ लग रही है। हालांकि गंगा में जलस्तर बढ़ने की वजह से तटों पर भक्तों को दिक्कतें हो रही हैं। शुक्रवार को घाटों पर जलकुंभी के ढेर लगने की वजह से भक्तों को जल भरने में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रयागराज से जल भरकर काशी विश्वनाथ धाम जाते कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के दूसरे सोमवार से पहले प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर भोले के भक्तों का कारवां उमड़ पड़ा है। शनिवार को दशाश्वमेध घाट से जल भरकर वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए हजारों की तादाद में कांवड़िये देर रात तक रवाना होते रहे। बोल बम के जयकारों से यात्रा पथ गूंजने लगा है।

विज्ञापन










देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए गांव-गांव से निकलने वाली कांवड़ यात्राओं से भक्ति रंग गाढ़ा होने लगा है। बाबा के जलाभिषेक के लिए गांव-गांव से भोले भक्त निकल पड़े हैं। इस बार दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पथ प्रकाश की भव्य व्यवस्था की गई है। इस दिन कौशाम्बी, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़, झांसी, ललितपुर के अलावा जौनपुर, मध्यप्रदेश के रीवा समेत कई इलाकों से कांवड़िये दशाश्वमेध से जल भरकर निकलते रहे।

रंग-बिरंगी कांवड़ के साथ ही ध्वजा-पताकाओं से सजे वाहनों से भोले के भक्त यहां पहुंचते रहे। जल भरने के साथ ही तीर्थ पुरोहितों की चौकियों पर संकल्प लेकर भक्त बाबा धाम के लिए रवाना हुए। कोई नौकरी की कामना लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने निकला है, तो कोई अच्छी खेती और बिटिया की अच्छे परिवार में शादी की मनौती लेकर।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरफ बोल बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। दशाश्वमेध घाट के अलावा संगम पर भी भीड़ लग रही है। हालांकि गंगा में जलस्तर बढ़ने की वजह से तटों पर भक्तों को दिक्कतें हो रही हैं। शुक्रवार को घाटों पर जलकुंभी के ढेर लगने की वजह से भक्तों को जल भरने में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

शास्त्री पुल पर कांवड़ियों की लगी कतार

शास्त्री पुल पर शुक्रवार को कांवड़ियों की लंबी कतारें लगी नजर आईं। उधर, दशाश्वमेध घाट के सामने जलमार्ग पर गश्त शुरू हो गई है। दूर से आए कांवड़ियों को जेटी के भीतर ही रहकर डुबकी लगाने की सलाह दी जाती रही। प्रशिक्षित गोताखोरों को भी घाट पर लगाया गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना को समय रहते रोका जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें