फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ ईसीसी छात्रसंघ के अध्यक्ष बने

Sun, 13 Sep 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। यूइंग क्रिश्चियन कालेज (ईसीसी) छात्रसंघ चुनाव में सौरभ त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सौरभ को 87 वोट मिले और उन्होंने चुनाव में एक मात्र छात्रा प्रत्याशी नेहारानी यादव को 40 मतों के अंतर से पराजित किया। शिवम केसरवानी उपाध्यक्ष, शुभम शुक्ल मंत्री और शैलेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। शैलेष मिश्र पहले ही उपकोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतगणना के बाद प्राचार्य डॉ.मर्विन मैसी और चुनाव अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के दूसरे चरण में पदाधिकारियों के चयन के लिए कुल 141 में से 138 कक्षा प्रतिनिधियों ने मताधिकार का उपयोग किया। विज्ञान वर्ग की सभी छात्रा तथा कला वर्ग के सभी छात्र प्रतिनिधियों ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए नेहारानी यादव को 47 तथा एक अन्य प्रत्याशी धर्मेंद्र शुक्ल को मात्र चार वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर शिवम 70 वोट पाकर विजयी हुए। दूसरे स्थान पर रहे विष्णुकांत को 42 तथा ऋषभ मिश्र को 25 वोट मिले। मंत्री पद के लिए आमने-सामने की लड़ाई में शुभम शुक्ल 73 वोट पाकर विजयी हुए। विनय कुमार को 64 मत मिले। इस तरह से मात्र नौ वोट से वह पीछे रह गए।

संयुक्त मंत्री पद पर विजेता घोषित किए गए शैलेंद्र को 66 वोट मिले। सचिन कुमार गुप्ता को 51 तथा कुलदीप पांडेय को 20 मत मिले। शपथ ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने वादा किया कि छात्र-छात्राओं तथा कालेज के विकास के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहेंगे। चुनाव कराने में उप चुनाव अधिकारी डॉ.उमेश प्रताप सिंह, डॉ.राजेश कुमार गर्ग, डॉ.जस्टिन मसीह, डॉ.प्रदीप प्रिया, उपप्राचार्य डॉ.ललित इसुवियस, रजिस्ट्रार डॉ.एडीएम डेविड आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय में शनिवार को छात्रा परिषद का निर्वाचन हुआ। पहले कक्षा प्रतिनिधियों का मनोनयन हुआ। इसके बाद पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। बीए द्वितीय वर्ष की काजल शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। काजल निर्विरोध चुनीं गईं। इनके अलावा आंचल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, प्रज्ञा मालवीय संयुक्त मंत्री के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं। मंत्री पद के लिए शिल्पी सिंह और मनीषा वर्मा के बीच टक्कर रही, जिसमें शिल्पी विजयी रहीं। प्राचार्य डॉ.प्रमिला टंडन ने पदाधिकारियों और कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। चुनाव छात्रा परिषद समिति की सदस्य डॉ.सुधा जायसवाल और डॉ.कौमुदी श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें