Saumya becace winner in moot court competition
- फोटो : CITY DESK
शिवांगी को मिला सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार
इविवि के विधि में आयोजित की गई प्रतियोगिता
प्रयागराज, 26 नवंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विधि विभाग में आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में सौम्या शांडिल्य अव्वल रहीं। उन्हें विजेता ट्राफी के साथ आठ हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया जबकि अनूप शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ मेमो और शिवांगी बिहानी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के लिए ट्रॉफी के साथ चार-चार हजार रुपये के नगद पुरस्कार दिए गए।
मूट कोर्ट प्रतियोगिता में रितिका सिंह को दूसरा मिला। उन्हें ट्रॉफी और चार हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागी विजेताओं को स्वर्गीय केशव सराय की स्मृति में मधु सहाय के हाथों नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई जबकि मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की। निर्णायक मंडल में न्यायालय न्यायालय के अधिवक्ता राहुल अग्रवाल, प्रियंका मिड्ढा, राम कौशिक, कार्तिकेय शरण, गौतम बघेल शामिल रहे। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने कहा कि मूट कोर्ट के प्रतिभागियों की जो तैयारी होती है वह उनके आगे के विधि व्यवसाय और उनके जीवन में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होती है।
अध्यक्षता करते हुए अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. आरके चौबे ने कहा कि हम राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिता के लिए भी प्रयासरत हैं। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. श्लेष गौतम ने कहा कि यह प्रतियोगिता निश्चित तौर पर छात्रों में विधि के प्रति एक विश्वास पैदा और जागरूकता पैदा करती है। विशिष्ट अतिथि मधु सहाय ने कहा कि वह भी विधि स्नातक हैं और प्रतियोगिता देखकर उन्हें पुराने दिन याद आ गए। कार्यक्रम का ंसचालन देवांश मिश्र एवं धन्यवाद ज्ञापन अपराजिता कुमार ने किया। कार्यक्रम डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह, गुरु प्रसाद सिंह, अनुश्री पांडेय, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।