फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्ता का संग्राम': प्रतापपुर विधानसभा में विकास का हिसाब-किताब, क्या हैं जनता के मुद्दे? देखें ये रिपोर्ट

Tue, 24 Nov 2026 09:14 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अमर उजाला का विशेष अभियान 'सत्ता का संग्राम' यूपी के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रहा है। प्रतापपुर विधानसभा के अलग-अलग इलाकों में अमर उजाला की टीम ने जनता से सीधा संवाद कर उनके मन की बात जानी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के बीच अमर उजाला का 'सत्ता का संग्राम' अभियान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनता के अनुभवों को सामने ला रहा है। इसी कड़ी में, टीम ने प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और वहां के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं से संवाद कर विकास के दावों और जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

विज्ञापन


प्रतापपुर के व्यापारियों से बातचीत
प्रतापपुर के व्यापारियों ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। एक व्यापारी ने बताया कि बाजार की सड़कों की स्थिति पहले बारिश में खराब हो जाती थी, लेकिन सीसी सड़क का निर्माण होने से स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने कानून व्यवस्था को भी 100 में से 100 अंक दिए और कहा कि पहले की तुलना में लूटपाट और गुंडाराज में कमी आई है, जिससे व्यापारिक माहौल सुरक्षित हुआ है।


किसानों को कितनी सरकारी योजनाओं का लाभ
किसानों से बातचीत के दौरान, उन्होंने सरकार के कार्यकाल में हुए विकास पर खुशी जताई। एक किसान ने बताया कि पिछली सरकारों की तुलना में बिजली की किल्लत अब दूर हो गई है और पानी की समस्या भी काफी हद तक हल हो गई है। सड़कों की स्थिति में भी सुधार हुआ है। किसानों को किसान सम्मान निधि और राशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, और खाद-पानी की आपूर्ति भी सुचारू रूप से हो रही है।
विज्ञापन


योगी सरकार में युवाओं को कितना फायदा
इलाके के युवाओं ने भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। युवाओं को आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे वे विकास में योगदान दे पा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों ने शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। सड़कों और बिजली-पानी की आपूर्ति में सुधार को महत्वपूर्ण बताया गया। कानून व्यवस्था को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसमें कहा गया कि गुंडागर्दी खत्म होने से महिलाएं और बेटियां अब पहले से अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं और बेखौफ होकर अपने काम कर पा रही हैं। किसानों को भी बिजली और नहरों में पानी की नियमित आपूर्ति से राहत मिली है।

प्रतापपुर की महिलाओं से बातचीत
महिलाओं से बातचीत में विकास कार्यों के साथ-साथ महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात हुई। महिलाओं ने बताया कि सड़क, राशन, बिजली और पानी की व्यवस्था बेहतर हुई है। बिजली की आपूर्ति में सुधार से पहले की तरह दिनभर कटौती की समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि अब डर का माहौल खत्म हुआ है और महिलाएं बेखौफ होकर बाहर निकल सकती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें