फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: हंडिया विधानसभा में सरकार और विधायक के काम से जनता कितना संंतुष्ट, इस रिपोर्ट में जानें

Sat, 28 Nov 2026 04:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है, वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में हंडिया विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
हंडिया में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है?  इसी कड़ी में हंडिया विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।

विज्ञापन


हंडिया में किसानों के क्या हैं चुनावी मुद्दे ? 
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने हंडिया विधानसभा का जायजा लिया। यहां के विकास की जमीनी हकीकत स्थानीय लोगों से बात कर जानने की कोशिश की। हंडिया में स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां बिजली व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले यहां कोई विकास नहीं हुआ था बीजेपी की योगी सरकार आने के बाद से दस साल में बहुत विकास हुआ है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों के लिए भी हंडिया में बहुत काम हो रहा है। लोगों ने बताया कि पहले के अपेक्षा योगी सरकार में बहुत विकास कार्य हुआ है।


हंडिया में ग्रामीण महिलाओं के मुद्दे क्या ? 
हंडिया विधानसभा में महिलाओं ने कहा कि वो लोग मोदी और योगी को ही वोट करेंगे। महिलाओं ने कहा कि वो अब बेधड़क होकर बाहर निकलती है। उनको बाहर निकलने में अब कोई डर नहीं लगता है। महिलाओं ने बताया कि पहले चोरी, लूट और डकैती बहुत होती थी अब ऐसा नहीं है। बीजेपी सरकार में महिलाएं बहुत सुरक्षित हैं। स्थानीय महिलाओं ने कहा कि वो लोग मोदी और योगी के नाम पर ही वोट करेंगी। आगे महिलाओं ने बताया कि विकास की सारी योजनाओं का उनको लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन



हंडिया में युवाओं के लिए योगी सरकार का कैसा काम ? 
हंडिया विधानसभा में युवाओं ने बताया कि बीजेपी की योगी सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर युवाओं को मिलता है। हंडिया विधानसभा के युवाओं ने बताया कि इस विधानसभा का दुर्भाग्य रहा हा कि यहां से बीजेपी का विधायक नहीं बना। सीट गठबंधन में जाने के कारण लोग नाराज होकर वोट नहीं करते। युवाओं ने बताया कि बीजेपी सरकार में विधानसभा बहुत काम हुआ है। सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। व्यापार करने के लिए सरकार की तरफ से लोन भी दिया जा रहा है।  


हंडिया की जनता विकास पर क्या बोली ? 
 हंडिया में स्थानीय लोगों ने बताया कि योगी सरकार में लोग निडर होकर चल रहे हैं, महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। विकास भी सरकार की तरफ से कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले के अपेक्षा योगी सरकार कानून-व्यवस्था बहुत दुरुस्त है। पहले चोरी और बड़ी वारदातें होने के बाद भी पुलिस जल्दी नहीं पहुंचती थी अब एक फोन पर पुलिस मौके पर पहुंचती है। लोगों ने बताया कि योगी सरकार में व्यापारियों को बहुत सहूलियत मिल रही है।  


हंडिया के व्यापारियों को कितनी सहूलियत ? 
हंडिया विधानसभा के व्यापारियों ने बताया उनको योगी सरकार में बहुत सहूलियत मिल रही है। पहले व्यापारी डर के माहौल में रहते थे। सामान लाने के लिए पैसे ले जानें और वहां से सामान लेकर आने में सामान छीनने का डर बना रहता था लेकिन बीजेपी की योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है। सीएम योगी की वजह से प्रशासनिक व्यवस्था बहुत दुरुस्त हुई है। स्थानीय विधायक को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें