फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड : आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बोले- मारपीट के बाद मारी थी गोली

Sat, 17 Oct 2026 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सलोरी में जमीन के विवाद में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के लैब अटेंडेंट व अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलोरी में जमीन के विवाद में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के लैब अटेंडेंट व अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में देवेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि सतीश से नजूल की संपत्ति पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे नृपेंद्रनाथ मिश्रा और अन्य लोगों के साथ जमीन पर कब्जे की नीयत से बाउंड्री फांदकर अंदर गया और वहां सतीश के साथ मारपीट करने के बाद उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी।

विज्ञापन


कर्नलगंज पुलिस ने शुक्रवार को देवेंद्रनाथ मिश्रा उर्फ झुन्ने और उसके बेटे नृपेंद्रनाथ मिश्रा को बेली अस्पताल के मुख्य गेट से पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में ऑर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जिला न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Trending Videos

हत्या से एक दिन पहले मारपीट का वीडियो वायरल

सतीश की हत्या से एक दिन पहले का करीब डेढ़ मिनट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिख रही है। वीडियो में सतीश की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव, दूसरे पक्ष के देवेंद्रनाथ मिश्रा और कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। मौके पर ईश्वर शरण चौकी प्रभारी विनय यादव और उनका हमराही भी दिखाई दे रहे हैं। सतीश की पत्नी पहले ही आरोप लगा चुकी हैं कि उनके पति को पुलिस की मौजूदगी में गोली मारी गई थी। वीडियो सामने आने पर पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

फरार आरोपियों की तलाश में दबिश, मोबाइल फोन बंद

हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने कई आरोपियों की पहचान कर ली है, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद होने से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। जांच में सामने आया कि वारदात में शामिल कुछ आरोपी शहर से बाहर भाग गए हैं। ऐसे में पुलिस ने फरार आरोपियों के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। उनसे आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कर्नलगंज पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेटी लगा रही इंसाफ की गुहार

सतीश श्रीवास्तव की बेटी वैशाली सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पिता के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है। उसने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो साझा कर अपना दर्द बयां किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, दिसंबर 2025 में हुई मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर भी चर्चा हो रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने सलोरी स्थित विवादित जमीन की नए सिरे से जांच कराने की बात कही है।

सतीश श्रीवास्तव हत्याकांड में नामजद आरोपी देवेंद्रनाथ मिश्रा और उसके बेटे नृपेंद्रनाथ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक खोखा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। - सागर जैन, डीसीपी नगर

विज्ञापन

तीन घंटे हंगामे के बाद सतीश के शव का कराया अंतिम संस्कार

सतीश कुमार श्रीवास्तव के शव का शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार कराया गया। दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सलोरी स्थित घर पहुंचे, लेकिन मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सतीश की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव और परिवार के अन्य सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के दौरान परिजनों ने एक करोड़ रुपये मुआवजा, दोनों बेटियों को सरकारी नौकरी, परिवार को आजीवन सुरक्षा देने और आरोपी का घर गिराने की मांग की।

सूचना पर परिजनों को समझाने और अंतिम संस्कार कराने के लिए एसीपी कर्नलगंज विवेक यादव, एसीपी झूंसी अरुण पाराशर, एसडीएम अंकित वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत के बाद पांच लाख मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, शस्त्र लाइसेंस, सुरक्षा उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगों का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और देर शाम रसूलाबाद घाट पर छोटी बेटी वैशाली ने पिता के शव का अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें