फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती परीक्षा: ग्रुप डी के लिए आपने भी किया है आवेदन तो पढ़ें ये जरूरी खबर

Thu, 13 Dec 2018 04:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ग्रुप डी परीक्षा तीन माह बाद 17 दिसंबर को संपन्न हो जाएगी। 17 सितंबर 2018 से  शुरू हुई  इस परीक्षा में अब तक आरआरबी इलाहाबाद के विभिन्न केंद्रों पर औसतन 65 फीसदी परीक्षार्थियों की अब तक की उपस्थिति रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को परीक्षा आरआरबी इलाहाबाद की ओर से कानपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा, मथुरा,  अलीगढ़, मुरादाबाद एवं प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों  में हुई। इन केंद्रों में 31353 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। 

इसमें से 17364 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। आरआरबी के स्थानीय चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से निपटी। परीक्षा का समापन सोमवार 17 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें