फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सरायममरेज पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, चोरी की बाइक समेत बैटरी-इन्वर्टर इनवर्टर व नकदी बरामद

Sat, 10 Jan 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायममरेज पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, बैटरी, इन्वर्टर, वजन करने वाला कांटा और 1860 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सरायममरेज क्षेत्र के कटरा छतौना स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर तीन दिन पहले करीब 4,500 रुपये नकद व अन्य सामान बदमाश उठा ले गए थे। इसके अलावा कटेहरी गांव स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर बैटरी, इन्वर्टर और वजन करने वाला कांटा चुरा ले गए थे। इन घटनाओं के संबंध में थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इसी क्रम में सराय ममरेज पुलिस ने शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसओ सरायममरेज अतुल मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. लतीफ पुत्र नन्हे उर्फ मो. याकूब और मो. यासीन पुत्र मो. रजा निवासी ग्राम छतौना कटरा थाना सरायममरेज के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बिना नंबर प्लेट की एक बाइक, 1860 रुपये नकद, एक बैटरी, एक इन्वर्टर और एक वजन करने वाला कांटा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त मो. लतीफ के खिलाफ सरायममरेज थाने में चोरी और सेंधमारी से जुड़े आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मो. यासीन भी कई चोरी के मामलों में नामजद रहा है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें