फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज का सराफ निकला सोना तस्कर गिरोह का सरगना

Sun, 04 Jul 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • डीआरआई की टीम हिरासत में लेकर साथ ले गई, लखनऊ में पांच किलो सोने के साथ पकड़े गए दो तस्करों ने बताया था नाम
विज्ञापन
पकड़ा गया सोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस का रहने वाला सराफ सोना तस्कर गिरोह का सरगना निकला। इस बात का खुलासा तब हुआ जब लखनऊ में पांच किलो सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर पकड़े गए। दोनों की निशानदेही पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने छापा मारकर प्रयागराज से आरोपी सराफ को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक डीआरआई की टीम शुक्रवार शाम प्रयागराज पहुंची। इसके बाद चौक क्षेत्र में पहुंचकर आरोपी सराफ को हिरासत में ले लिया। वह मीरगंज में सराफा की दुकान चलाता है। टीम उसे हिरासत में लेकर अपने साथ लखनऊ ले गई। गौरतलब है कि एक दिन पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डीआरआई की टीम ने एक कार से पांच किलो सोना बरामद किया था। इसके साथ ही मौके से प्रयागराज के सरफराज व राजवंत नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि वह यह सोना तस्करी कर आगरा से प्रयागराज ले जा रहे थे।

दोनों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह सोने की तस्करी से जुड़े गिरोह के सदस्य हैं जिसका सरगना प्रयागराज निवासी सराफ है। इसके बाद ही डीआरआई की टीम ने आरोपी सरगना की तलाश में प्रयागराज में छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि तस्करों के कब्जे से जो सोना बरामद हुआ उस पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की रिफाइनरी की मार्किंग थी। ऐसे में इस बात की भी आशंका है कि यह सोना चोरी-छिपे तस्करी कर विदेश से लाया गया और फिर इसके बाद आगरा के रास्ते इसे प्रयागराज पहुंचाया जा रहा था। फिलहाल इस बारे में शहर के पुलिस अफसर कोई जानकारी होने से इनकार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें