फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर सपाई बोले, एक के बदले लाएं दस चीनी सैनिकों के सिर

Wed, 17 Jun 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
  • रानी मंडी में फूंका चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला
  • कांग्रेस ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर कायराना हरकत का जताया विरोध

विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय सैनिकों की शहादत पर कई पार्टियों ने भी गहरा आक्रोश जताया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रानी मंडी इलाके में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। प्रदर्शन करते हुए नेताओं ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि एक के बदले दस चीनी सैनिकों के सिर लाए जाएं, तभी चीन गुस्ताखी से बाज आएगा। इसी क्रम में सुभाष चौराहे पर कांग्रेस नेताओं ने भी चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया।


समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान अध्यक्ष शाहिद प्रधान, महानगर मीडिया प्रभारी सै. मो. अस्करी के नेतृत्व में जुटे सपाइयों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चीनी सैनिकों की कायराना हरकतों पर रोष जताया। चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर एक के बदले दस चीनी सैनिकों के सिर लाने की पीएम से मांग की।
विज्ञापन



पुतला दहन के बाद सभी सपा नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शोक जताने और विरोध प्रकट करने वालों में शाहिद अब्बास रिजवी, अजय श्रीवास्तव, सै. हुसैन मेहंदी, सूफी हसन, रजा गदीर, हैदर अली, इसरार अंसारी, लियाकत अली, जावेद खान आदि शामिल रहे। इसी क्रम में कांग्रेस ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर चीनी की कायरना हरकत के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इस दौरान मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इरशाद उल्ला, श्रीचंद दूबे ने कहा कि चीन लगातार भारत की सीमा के अंदर घुसपैठ करता रहा है। अब तो हद ही पार कर दी है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इस दौरान अभिषेक पांडेय, जितेन मिश्रा, विनय अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें