फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ों और मठों को आयकर नोटिस पर संत समिति नाराज

Sat, 13 Mar 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
13 अखाड़ों के अलावा प्रयागराज के प्रमुख मठ-मंदिरों को आयकर विभाग की ओर से नोटिस दिए जाने पर अखिल भारतीय संत समिति ने नाराजगी जताई है। संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र भेजकर इसे धर्म गुरुओं का अपमान बताया है।
विज्ञापन


वित्तमंत्री को भेजे पत्र में संत समिति के महामंत्री ने कहा है कि कुंभ-2019 के दौरान 13 अखाड़ों के अलावा मठ मंदिरों में यात्री निवास के तहत सुविधा देने के लिए सरकार ने कुछ निर्माण कराए थे। इसके लिए धनराशि कार्यदायी संस्था जल निगम को जारी की गई थी। जबकि, इस मामले में अखाड़ों और संबंधित मठों को व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए नोटिस भेजा गया है। इसके पीछे अफसरों की दुर्भावना परिलक्षित होती है।
विज्ञापन


 

क्या है पूरा मामला, यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें