फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयगराज में बने संपत्ति दावा क्षति अधिकरण का मुख्यालय

विज्ञापन
sansad keshari devi raise allahabad issues in parliament
विज्ञापन
-सांसद केशरी देवी ने हाईकोर्ट को आधार बनाते हुए संसद में उठाई मांग
विज्ञापन

प्रयागराज। संपत्ति दावा क्षति अधिकरण का मुख्यालय प्रयागराज में बनाए जाने की मांग मंगलवार को संसद में भी उठी। फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने हाईकोर्ट की प्रधान पीठ को आधार बनाते हुए यह मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि यहां हाईकोर्ट की प्रधान पीठ है। प्रदेश के अधिक जनपद के लोगों को न्याय के लिए यहीं आना पड़ता है। इसलिए अधिकरण का मुख्यालय भी यहीं बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि अधिकरण का संबंध सीधे तौर पर कानून से जुड़ा है और यहीं हाईकोर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अधिकरण का मुख्यालय यहां बनाए जाने से वह अधिक प्रभावी होगा और लोगों को न्याय के लिए भटकना नहीं होगा। केशरी देवी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी कहा है कि जहां हाईकोर्ट की प्रधान पीठ होगी वहीं अधिकरण होना चाहिए। उन्होंने संपत्ति दावा क्षति अधिकरण का मुख्यालय कहीं अन्यत्र बनाने को प्रयागराज वासियों के साथ साजिश बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें