फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प स्वरूप को जेईई मेंस में 99.9822622 परसेंटाइल, ऑल इंडिया 253 रैंक

विज्ञापन
sankalp swaroop become topper of jee advance 2020 - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
-संगम नगरी से जेईई मेंस पास कर 800 मेधावियों ने जेईई एडवांस की अर्हता हासिल की
विज्ञापन

प्रयागराज। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी जेईई मेंस के परिणाम में संगमनगरी के लगभग 800 छात्रों ने मेंस से जेईई एडवांस में शामिल होने की अर्हता हासिल की है। बीएचएस के छात्र और बारहवीं की परीक्षा में जिले से टॉपर रहे संकल्प स्वरूप ने 99.9822622 परसेंटाइल हासिल करने के साथ देश भर में 253 रैंक हासिल की है।
संकल्प स्वरूप के माता-पिता डॉ. प्रियंका स्वरूप एवं डॉ. सात्विक स्वरूप दोनों चिकित्सक हैं। इसके साथ ही शहर के बड़ी संख्या में छात्रों को जेईई मेंस में अच्छे अंक के जरिए एनआईटी एवं केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश की अर्हता मिल गई है। जेईई मेंस में सफल छात्र अब एडवांस की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन

जेईई मेंस की तैयारी कराने वाले गुरुकुल क्लासेस के संजय सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों की संख्या आठ लाख से कम होकर छह लाख हो जाने पर एनटीए ने परसेंटाइल निकालने का फार्मूला बदल दिया। जनवरी में जिस परीक्षार्थी को 300 अंक में 171 अंक मिले, उसे 98.89 परसेंटाइल मिला जबकि उसी परीक्षार्थी को सितंबर की परीक्षा में 300 में 210 अंक मिलने के बाद परसेंटाइल कम होकर 98.59 फीसदी हो गया। उन्होंने बताया कि इसबार अधिक अंक मिलने के बाद भी परसेंटाइल कम हो गया। बताया कि उनके संस्थान से लगभग 50 छात्रों को 95 परसेंटाइल से अधिक अंक मिले हैं।
विज्ञापन

शुभम को 98.32, अनिल कुमार को 97.32, धीरज पटेल 97.12, दिव्यांशु 96.83, आयुषी यादव 95.73 परसेंटाइल मिला है। केमिका प्वाइंट के सुजीत कुमार का दावा है कि उसके संस्थान के अमन केसरी ने 99.62 परसेंटाइल, शुभम सिंह 99.61, विशान 99.5 परसेंटाइल मिला है। उनका दावा है कि संस्थान के पांच दर्जन से अधिक छात्रों को 95 परसेंटाइल से अधिक अंक मिला है। जेईई मेंस में सीपी शर्मा क्लासेस के डॉ. सीपी शर्मा ने चार दर्जन छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक का दावा किया है। संस्थान के छात्र आदित्य तोमर, प्रभात कुमार सहित कई छात्रों को सफलता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें