फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचितों के लिए बेहतर करने के संकल्प के साथ ‘प्रेरणा कुंभ’

विज्ञापन
prayagraj
विज्ञापन
 रोटरी मंडल 3120 का दो दिनी मंडलीय सम्मेलन ‘प्रेरणा कुम्भ’शनिवार को आरंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आरएल हॉगलू ने कहा,‘रोटरी वंचितों के लिए हमेशा मददगार रहा है। रोटरी की पहल केवल राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय है। न्यायमूर्ति तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा, आज उन तक सबसे पहले पहुंचना होगा जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रेरित रहें और आकाश को छुएं।
विज्ञापन


पुणे से आए सैंड आर्टिस्ट विवेक पाटिल ने गणेश वन्दना के रूप में अपनी अद्भुत कलाकृति प्रदर्शित की। मंडल गवर्नर इं. स्तुति अग्रवाल ने सम्मेलन की थीम ‘प्रेरणा कुम्भ’की जानकारी दी।
उद्घाटन सत्र में 50 बेटियों को साइकिलें बांटी गईं। 100 से अधिक सफेद कबूतरों तथा गुब्बारों को शान्ति तथा सद्भावना के प्रतीक के रूप में उड़ाया गया।

रोटरी इण्टरनेशनल अध्यक्ष के प्रतिनिधि सैम राव मोवा ने रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष बैरी रैसिन का संदेश सुनाया। ास्ट्रेलिया से आए विद्याधरन रामचन्द्र ने दुर्गम क्षेत्रों में रोटरी के सदस्यों के कामों के बारे में बताया। पीडीजी प्रशांत देशमुख ने ‘लिटरेसी द नेक्टर फार नेशंस ग्रोथ’पर अपनी बात रखी। फिल्म प्रोड्यूसर डाइरेक्टर तथा गायिका वंदना कोहली ने महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। डॉ.जगदीश गुलाटी तथा स्टार लाइम मिस इण्डिया 2018 स्वाति सिंह को वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में गायक विनोद राठौड़ और दल की ओर से ‘शाम-ए-जश्न’ के तहत मनभावन प्रस्तुतियां की गईं। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में प्रमोद जैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में  पूर्व अध्यक्ष प्रसून कुमार पंकज ने स्वागत, प्रोफेसर योगेश्वर तिवारी ने संयोजन और महासचिव अनिल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में टीएन सुब्रमण्यम, भावना वर्मा, प्रमोद बंसल, कुसुम बंसल आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें