उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष संजय श्रीनेत शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। आयोग के सभागार में उनका विदाई समारोह किया गया। आयोग के वरिष्ठतम सदस्य होने के कारण डॉ. एके वर्मा को आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष पद का कार्यभार दिया गया है। डॉ. वर्मा को जून 2023 में आयोग का सदस्य बनाया गया था। शासन से नए अध्यक्ष की घोषणा न होने तक डॉ. एके वर्मा कार्यभार संभालेंगे। वहीं आयोग का नया अध्यक्ष किसको बनाया जाएगा इसके लिए कई नामों की चर्चा चल रही है।
संजय श्रीनेत ने आयोग के 31वें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी 13 मई 2021 को संभाली थी। पांच वर्ष से ज्यादा समय वह अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। उनके समय में कुछ उपलब्धियां रहीं तो भर्ती परीक्षाओं में कुछ विसंगतियां भी सामने आई थीं। पीसीएस-2021, 2022 समेत अन्य वर्ष की परीक्षांए पूरी कराई गई। पीसीएस-2025 की चयन प्रक्रिया तो पूरी हो गई लेकिन कोर्ट के स्थगन आदेश के चलते परिणाम नहीं आ सके। वर्ष 2023 में आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद आयोग के बाहर प्रतियोगियों ने बड़ा आंदोलन किया था। प्रदेश भर के प्रतियोगी छात्र कई दिनों तक आयोग के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे रहे।