फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जिले में चक्रवात का दिखा असर, धुंध के साये में बीता दिन रविवार को भी पूरे दिन छाए रहेगी धुंध

Sat, 21 Nov 2026 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर शनिवार को प्रयागराज में देखने को मिला। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके अलावा हल्की ठंडी हवाएं भी चलती रहीं।

विज्ञापन
प्रयागराज का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान का असर शनिवार को प्रयागराज में देखने को मिला। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके अलावा हल्की ठंडी हवाएं भी चलती रहीं।

सुबह के समय आसमान बादलों का जमावड़ा देखने को मिला। सुबह आठ बजे के बाद सामान्य दिनों की तरह धूप निकली। आधे घंटे के भीतर धूप को धुंध की चादर ने ढक लिया। इस बीच हल्की ठंडी हवाएं भी चलनी शुरू हो गई। मौसम में आया यह बदलाव पूरे दिन बना रहा। न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के भीतर 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि रविवार को भी मौसम का हाल शनिवार की तरह ही रहेगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र राय ने बताया कि पूरे दिन मौसम में धुंध छाए रहेगी। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। हल्की बूंदा-बांदी की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें