नगर निगम की ओर से बुधवार को मुट्ठीगंज इलाके में मशीनों से सैनिटाइजेशन का काम कराया गया। वहीं करेलाबाग मलिन बस्ती में सरकारी योजनाओं से वंचित 300 लोगों को राशन के पैकेट वितरित किए गए।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी की अगुवाई में मुट्ठीगंज चमरौटी और लोहट्टी इलाके में सैनिटाइजेशन कराया गया। बड़ी गाड़ियों को सड़कों और छोटी गाड़ियों को आंतरिक गलियों में भेजा गया। करेलाबाग में राहत सामग्री का वितरण करते हुए महापौर ने लोगों से घरों में ही रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहाकि कोई भूखा नहीं रहेगा। इस मौके पर पांच पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों में एससी गुप्ता, अश्वनी, रणविजय सिंह, संजय कुशवाहा, श्याम निषाद, अनिल केसरवानी झल्लर, विनोद निषाद, जितेंद्र बजरंगी, योगेंद्र कुशवाहा, विष्णु वर्मा, मनोज गुप्ता, गौरव मिश्रा, विवेक साहू, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।