फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh 2019: पीएम से सम्मान के बाद बोले सफाई कर्मचारी- यह काफी नहीं, चाहिए स्थायी रोजगार

Mon, 25 Feb 2019 02:52 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ में दिन रात मेहनत का फल मिला। प्रधानमंत्री ने पैर धोए और सम्मानित कर काम को सराहा भी लेकिन, उनके जाने के साथ ही सम्मान एवं सभी के बीच छाए रहने का दौर खत्म हो गया। रविवार शाम से ही रोजगार की चिंता सताने लगी। कल यह नौकरी होगी, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। यह दर्द है कुंभ में दिहाड़ी पर नियुक्त सफाईकर्मियों और स्वच्छग्रहियों का। उनका कहना था, ‘सम्मान ही काफी नहीं है, स्थायी रोजगार भी चाहिए। हमें यह काम ही हमेशा करने दिया जाए। प्रधानमंत्री से यही उम्मीद और मांग है।’

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होने वालीं शीतल की कुंभ के दौरान सफाई के लिए नियुक्ति हुई हैं। अपनी पीड़ा बयां करते हुए शीतल भावुक हो गईं और  आखें भर आईं। लड़खड़ाते आवाज में उन्होंने बताया, ‘रोजाना 310 रुपये मिलते हैं। प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान मिला। यह गौरव की बात है लेकिन सम्मान से पेट तो नहीं भरा जा सकता। कुंभ के बाद नौकरी की चिंता शुरू हो जाएगी। 

सुमन ने भी कुछ इसी तरह का दर्द बयां किया। उनका कहना था कि हमें हमारा यही काम हमेशा के लिए दे दिया जाए। सफाई व्यवस्था पर निगरानी के लिए नियुक्त सोनू को रोजाना पांच सौ रुपये मिलते हैं। सोनू का भी कहना था कि ‘प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री नियमित मानदेय पर भी हमें रखे जाने की घोषणा कर देते तो अच्छा होता।’
विज्ञापन


एनडीआरएफ के राजेंद्र गौतम को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीआरफ के जवान राजेंद्र गौतम को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। राजेंद्र की अरैल में एक श्रद्धालु को बचाने के दौरान मौत हो गई थी।

दो अक्तूबर को खुले में शौच मुक्त हो जाएगा देश
प्रयागराज। आगामी दो अक्तूबर को पूरा देश खुले में शौच मुक्त हो जाएगा। गंगा पंडाल के मंच से इसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान की शुरुआत गांधी जयंती पर दो अक्तूबर 2014 में हुई थी। सफाईकर्मियों, स्वच्छाग्रहियों के प्रयास से इस मुहिम को सफलता मिली और आगामी दो अक्तूबर को देश खुले में शौच मुक्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें