फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस से होगी शुरुआत, कानपुर में महिलाओं से लिए जाएंगे पांच रुपये

Tue, 06 Mar 2018 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
sanitary-pad
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के दो महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन और कानपुर सेंट्रल पर महिला यात्रियों को आठ मार्च (महिला दिवस) से सेनेटरी नेपकिन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। दोनों ही स्टेशनों पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन एवं एक एनजीओ की मदद से नेपकिन मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के महिला प्रतीक्षालय में ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन डिस्पेंसर मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


लंबे समय से मंथन चल रहा था कि रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुविधा के लिए उन्हें सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराए जाएं। हाल ही में लगी फिल्म ‘पैडमैन’ से प्रेरित होकर एनसीआर प्रशासन ने तय किया कि वह अपने प्रमुख रेलवे स्टेशनों के महिला प्रतीक्षालय में ऑटोमेटिक सेनेटरी नेपकिन डिस्पेंसर मशीन लगाएगा। एनसीआर के आगरा कैंट में प्रयोग के तौर पर इसे लगाया भी जा चुका है।

इसी क्रम में अब इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल के महिला प्रतीक्षालय में में एनसीआर महिला कल्याण संगठन और चाइल्ड लाइन संस्था के सहयोग से डिस्पेंसर मशीन लगाई जा रही है। चाइल्ड लाइन के अजीत सिंह के मुताबिक महिला दिवस के मौके पर इस सेवा को शुरू करने की तैयारी है। इलाहाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम बीके मिश्र ने इलाहाबाद और कानपुर में यह सेवा शुरू करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इस बारे में डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज का कहना है कि अभी इलाहाबाद के महिला प्रतीक्षालय में प्रयोग के तौर पर यह सुविधा महिलाओं को फ्री में दी जाएगी, जबकि कानपुर में मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालने पर दो नेपकिन मिलेंगे। बाद में इलाहाबाद में भी महिलाओं को पांच रुपये में दो सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका लाभ टिकट के पीएनआर नंबर और साधारण टिकट दिखाने वाली महिला यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें