फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी दीपावली, कार्तिक पूणऱ्मि

विज्ञापन
विज्ञापन
देवदीपावली पर सजेगा संगम, घाट
विज्ञापन

दीपों से जगमगाएगी बलुआघाट बारादरी, सजेंगी रंगोलियां
प्रयागराज। कार्तिक पूर्णिमा पर देवदीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से रामघाट पर आयोजित दीपोत्सव का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। संयोजक अवधेश चंद गुप्ता के मुताबिक सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार रत्नेश द्विवेदी एवं सुशीला ग्रुप की ओर से मनभावन प्रस्तुतियां की जाएंगी। विशेष आकर्षण महिलाओं की ओर से सजाई गई रंगोली होगी। अध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि इस बार का दीपोत्सव सैनिकों को समर्पित है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही कार्तिक महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बलुआघाट पर आयोजित मेले का समापन होगा। बारादरी दीपों से जगमगाएगी। घाट की सीढ़ियों को दीपों और रंगोलियों से सजाया जाएगा। मथुरा के कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे। आतिशबाजी भी होगी। वहीं पर्व के मद्देनजर बाबा समाज सेवी संस्थान के संयोजक सतीश केसरवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घाटों की साफ सफाई की। श्रमदान में वंशराज पाल धीरज रंजीत पुष्पा गोलू मनोज मल्लू जीतू संजय अजीत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें