महाकुंभ 2025 के दौरान शहर की शोभा बढ़ाने आई डबल डेकर बसों के संचालन का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। परिवहन विभाग ने पूरामुफ्ती से झूंसी के त्रिवेणीपुरम के बीच इन बसों के संचालन की पुख्ता तैयारी कर ली है, जिसका हाल ही में सफल ट्रायल भी किया गया है।

विज्ञापन
तय रूट के मुताबिक, 65 सीटों वाली यह आधुनिक डबल डेकर बस गंगा पर बने शास्त्री पुल से होकर गुजरेगी। पुल से गुजरते वक्त बस की ऊपरी मंजिल पर बैठे यात्रियों को मां गंगा और यमुना के पावन संगम का विहंगम और मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा, जो सफर को यादगार बना देगा।
बस में सफर करने के लिए यात्री को अधिकतम किराया 50 रुपये और न्यूनतम किराया 20 रुपये देना होगा। यूपी रोडवेज का प्रयाग डिपो इस बस का संचालन करेगा। गौरतलब है कि महाकुंभ के समय प्रयागराज को दो डबल डेकर बसें मिली थीं, लेकिन उस वक्त रूट और अन्य तकनीकी स्पष्टता न होने की वजह से इन बसों को वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
इस सेवा के शुरू होने से न केवल शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक नया केंद्र भी साबित होगी। -रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन