prayagraj news
- फोटो : prayagraj
जेईई, नीट, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाओं एवं अन्य परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग को लेकर छात्रसंघ भवन से साइकिल यात्रा निकालने जाने की तैयारी थी। साइकिल यात्रा सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर तक जानी थी और वापस छात्रसंघ भवन पर समाप्त होनी थी। इसके लिए बड़ी संख्या में छात्र मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन, जैसे ही छात्र साइकिल यात्रा के लिए आगे बढ़े, पुलिस ने मौके पर ही उन्हें रोक दिया।