फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा नहीं उतारेगी प्रत्याशी

विज्ञापन
Samajwadi chhatra sabha will not contest student council election - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
छात्र परिषद के विरोध में फूंका गया कुलपति का पुतला
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
प्रयागराज, 15 अक्तूबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र परिषद के चुनाव में समाजवादी छात्रसभा अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। यह निर्णय शुक्रवार को हुई छात्रसभा की बैठक में लिया गया। वहीं, छात्र परिषद के विरोध में छात्रों ने इविवि परिसर में कुलपति का पुतला फूंका और चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कक्षाओं में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
समाजवादी छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि समाजवादी छात्रसभा छात्र परिषद के चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बैठक में अदील हमजा, ऋचा सिंह, अवनीश यादव, उदय प्रकाश यादव, अरविंद सरोज आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि लगतार दो बार से छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा का प्रत्याशी ही निर्वाचित हो रहा है लेकिन इस बार छात्रसंघ समाप्त कर छात्र परिषद लागू किए जाने का समाजवादी छात्रसभा विरोध कर रही है।
विज्ञापन

उधर, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्र परिषद के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार को इविवि परिसर में कुलपति का पुतला फूंका। इस दौरान छात्र संगठनों ने छात्र परिषद का पूरी तरह से बहिष्कार करने का निर्णय लिया। छात्रों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाजवादी छात्र सभा, आइसा, दिशा छात्र संगठन, एनएसयूाई, एसएफआई,ख् सीवाईएसएस, एआईएसएफए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इविवि प्रशासन ने डीएम, एसएसपी से मांगी सुरक्षा
इविवि में आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बाद भी परिसर में छात्र परिषद के विरोध में आंदोलन जारी है और शुक्रवार को कुलपति का पुतला भी फूंका गया जबकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग चुकी है। इसी के मद्दनेजर चीफ प्रॉक्टर ने शुक्रवार को डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर छात्र परिषद चुनाव कराने के लिए परिसर में सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया है। पत्र में चीफ प्रॉक्टर ने लिखा है कि चुनाव संबंधी कार्य लाल पद्मधर भवन यानी छात्र संघ भवन से ही संचालित किए जा रहे हैं। अगर वहां पुतला दहन, नारेबाजी जैसी गतिविधियां होंगी तो चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न होगी।
विज्ञापन

चुनाव तक शिक्षकों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
छात्र परिषद चुनाव तक इविवि के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की छुट्टियां रद्द रहेंगी। रजिस्ट्रार एनके शुक्ला की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र परिषद का चुनाव 12 से 22 अक्तूबर तक होना है। इस दौरान छुट्टियां स्वीकृत नहीं की जाएंगी। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टियां मंजूर की जाएंगी।

Samajwadi chhatra sabha will not contest student council election- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें