फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह को दी गई सलामी

Thu, 28 Sep 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से जयंती पर बुधवार को भगत सिंह को 21 गन फायर की सलामी दी गई। चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रा सेनानी लल्लू मरकरी के चित्र पर भी पुष्पाजंलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सूर्य प्रकाश केशरवानी ने भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रक्षा कुशवाहा, नृपेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण शुक्ल आदि ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में जोश भरा। लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन बक्षी ने भगत सिंह के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ.नरेंद्र सिंह गौड, रामनरेश त्रिपाठी, राज बहादुर गुप्ता, प्रोफेसर बल्लभ मिश्र, एडीएम सिटी अतुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कनौजिया, विशाल गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आइसा से जुड़े छात्र-छात्राओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के केपीयूसी छात्रावास से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने बीएचयू समेत अन्य मुद्दों को लेकर भी नारेबाजी की। जुलूस में राष्ट्रीय सचिव सुनील मौर्य, सुमन, अंतस सर्वानंद, शक्ति रजवार आदि शामिल रहे। सामाजिक एकता परिषद की ओर से बैंक रोड तक कैंडल मार्च निकाला गया। विद्यार्थियों ने गुंडों, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के सामाजिक बहिष्कार की शपथ ली। मार्च में परिषद के अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल, माता प्रसाद, श्रीनारायण यादव, अशोक यादव, अरुण यादव आदि शामिल रहे।

महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर को प्रशासन की ओर से परेड मैदान में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें 11 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। वहां पर लोक कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक आयोजनों,  नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीडीओ सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि दिन में 12 बजे प्रयाग संगीत समिति में सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। इसमें सफाई तथा शौचालय निर्माण में अच्छा काम करने वाले तकरीबन 200 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे। इसी क्रम में शाम को चंद्रशेखर आजाद पार्क से बालसन चौराहा स्थित गांधीजी की प्रतिमा तक कैंडल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की ओर से बुधवार को अभियान चलाकर दूध, साबूदाना, मूंगफली आदि के नौ संदिग्ध नमूने एकत्र किए गए। अभियान गंगापार के प्रमुख बाजारों में चला। नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें