फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: सलोरी ओवर ब्रिज पर आवागमन शुरू, विधायक हर्षवर्धन बोले- शहर उत्तरी में अब नहीं रहा एक भी रेल फाटक

Fri, 18 Oct 2024 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जाम का झाम ले रहे सलोरी, छोटा बघाड़ा, ओम गायत्री नगर वालों के लिए शुक्रवार का दिन सुकून भरा साबित हुआ। यहां बनाए गए रेल ओवर ब्रिज पर लोगों का आवागमन शुरू होने के बाद उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। पुल को देखने के लिए विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी पहुंचे तो उनका वहां जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाम का झाम ले रहे सलोरी, छोटा बघाड़ा, ओम गायत्री नगर वालों के लिए शुक्रवार का दिन सुकून भरा साबित हुआ। यहां बनाए गए रेल ओवर ब्रिज पर लोगों का आवागमन शुरू होने के बाद उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। पुल को देखने के लिए विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी पहुंचे तो उनका वहां जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जयश्री राम के खूब जयकारे लगे। वहां विधायक ने आवागमन शुरू होने पर पूजन भी किया। पुल का शुभारंभ होने पर उन्होंने फीता भी काटा।

विज्ञापन


प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट रेल ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। फिलहाल अब यहां पुल तैयार हो गया है। पुल को देखने के लिए पहुंचे शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि अब शहर उत्तरी में एक भी रेल फाटक नहीं है। इसी माह एनी बेसेंट रेल अंडर ब्रिज भी यातायात के लिए खोले जाने की बात रेलवे अफसरों ने कही है।

कहा कि अगले माह आईईआरटी रेल ओवर ब्रिज का भी निर्माण हो जाएगा। कहा कि महाकुंभ को लेकर प्रयागराज में इस बार रिकार्ड संख्या में पुल बन रहे हैं या बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पिछले दिनों प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी ने कहा था कि महाकुंभ के सभी कार्यों का लोकार्पण पीएम मोदी करेंगे। 10 दिसंबर के बाद किसी भी पीएम इन कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं। कहा कि आज इस पुल का शुभारंभ हो जाने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस दौरान शानू भट्ट, देवेंद्र नाथ मिश्रा, पार्षद राजू शुक्ला, ज्ञानेंद्र मिश्रा, भोला तिवारी, सोनिका अग्रवाल, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें