फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उच्च शिक्षा के 21 फीसदी कर्मचारियों का फंस सकता है वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने तय किया था कि जनवरी-2024 का वेतन, जो एक फरवरी-2024 को देय होगा, वह मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को कर्मचारियों एवं अधिकारियों के ई-सैलरी कोड मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें उच्च शिक्षा निदेशालय काफी पीछे चल रहा है।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल को लेकर की गई समीक्षा में पाया गया कि 70 विभागों के 139 निदेशालयों के कुल 814027 कार्मिकों के मुकाबले अब तक 520727 कार्मिकों का ही ई-सैलरी कोड पोर्टल पर अपडेट किया जा सका है। पोर्टल पर उपलब्ध सूचना के अनुसार केवल 23 निदेशालयों ने 100 फीसदी कार्मिकों का सैलरी कोड पोर्टल पर अपलोड किया है।
इसके अलावा 72 निदेशालयों ने 95 फीसदी से अधिक और 68 निदेशालयों ने 95 फीसदी से कम कार्मिकों के सैलरी कोड अपडेट किए हैं। इनमें उच्च शिक्षा निदेशालय 106वें स्थान पर है। उच्च शिक्षा के 21310 कार्मिकों के ई-सैलरी कोड को अपडेट करने की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा निदेशालय को दी गई है। निदेशालय अब तक 16470 कार्मिकों (78.29 फीसदी) के ई-सैलरी कोड ही पोर्टल पर अपलोड कर सका है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कार्मिकों का पंजीकरण एक सप्ताह के भीतर कर लिया जाएगा। साथ ही ई-सैलरी कोड पोर्टल पर अपडेट करते हुए कोषागार से समस्त कार्मिको का वेतन मानव संपदा पोर्टल से जारी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में जिन विभागों में यह कार्य अभी अधूरा है, वहां कार्मिकों का फरवरी माह का वेतन फंस सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें