फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खराब मौसम से 16 उड़ान निरस्त, चार की हुई आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कम दृश्यता की वजह से मंगलवार को प्रयागराज एयरपोर्ट आने वाले विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। इस दौरान विमानन कंपनी इंडिगो के सभी 16 विमान निरस्त रहे। हालांकि, एलाइंस एयर के चार विमानों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन

बीते तीन दिन से प्रयागराज एयरपोर्ट पर दृश्यता ठीक न होने की वजह से विमानन कंपनी इंडिगो के किसी भी विमान का संचालन नहीं हो पा रहा है। मंगलवार को भी इंडिगो की पुणे, बंगलुरू, मुंबई, दिल्ली, भुवनेश्वर, लखनऊ, भोपाल एवं देहरादून उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। बताया जा रहा है कि अगर बुधवार को भी दृश्यता ठीक न रही तो विमान निरस्त हो सकते हैं। उधर एलाइंस एयर के सभी चार विमानों की मंगलवार को आवाजाही हुई। इस दौरान एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ान का दोनों ओर से आवागमन हुआ। इन विमानों से यहां 97 यात्री आए एवं 95 ने उड़ान भरी। दिन भर में कुल 192 यात्रियों की ही आवाजाही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें