बहरिया के प्राथमिक विद्यालय रुहेरा में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ श
प्राथमिक विद्यालय रुहेरा के खेल मैदान पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें ब्लॉक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी बहरिया लाल जी शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर इसका शुभारंभ किया।
बालिका वर्ग के 50 मीटर दौड़ में चंचल और बालक वर्ग में रामकुमार विजेता रहे। बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रतिज्ञा और बालक में रामकुमार ने जीत हासिल की, जबकि जूनियर वर्ग में राधिका और आयुष विजेता बने। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में साक्षी और बालक वर्ग में रोहित ने पहला स्थान पाया। खो-खो में बालक वर्ग में सिसई सिपाह और बालिका वर्ग में मीरकपुर की टीम विजेता रही। कबड्डी में बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय गारापुर और बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बलकरनपुर ने जीत दर्ज की।
खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर संगीता सिंह, अंशु तिवारी, विष्णु कांत, मनीलाल, प्रभाकर मिश्रा, संध्या जायसवाल, रेनू पांडेय और मृणालिनी आदि रहे।