फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म का सार बताएंगे संत

Wed, 28 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 फेसबुक और व्हाट्सएप में व्यस्त रहने वाले युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से परिचित कराने के लिए माघ मेले में राष्ट्रीय सनातन युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आधुनिक संसाधनों में व्यस्त युवाओं को धर्म पालन का गुर सिखाया जाएगा। उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान संतों द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन का एक फरवरी को अक्षय वट मार्ग संगम नोज स्थित गंगा सेना के शिविर में होगा।
विज्ञापन


सम्मेलन के संयोजक गंगा सेना के मुखिया स्वामी आनंद गिरि के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों में सनातन धर्म के प्रति युवाओं को जागरूक करने एवं उन्हें जोड़ने के लिए जरूरी है कि उनकी जिज्ञासा और प्रश्नों का समाधान हो। बताया कि सम्मेलन में देश भर से आए युवा शामिल होंगे। ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती युवाओं को सनातन धर्म की बारीकियों से रूबरू कराएंगे। उनके द्वारा  सनातन धर्म व उसके संप्रदाय, अखाड़े उनकी विशेषता और शास्त्रोक्त विधि से पूजा अर्चना आदि पर भी प्रकाश डाला जाएगा। कहा, सम्मेलन की तैयारी पूरी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें